सगे बाप ने नशे की हालत में बेटी से रेप किया, सौतेली मां ने दरिंदे को पहुंचाया जेल

उत्तराखंड के रामनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी ही पुत्री को हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने नशे की हालत में बगल में सो रही नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि 27 मार्च को पीड़िता ने अपनी दादी को घटना की जानकारी दी।

- Advertisement -

बताया कि उसकी सौतेली मां घर के बाहर थी। पिता नशे की हालत में बगल में सो रहा था। नाबालिग के विरोध के बाद भी पिता ने जबरन उससे दुष्कर्म किया। किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी थी। पेट में तेज दर्ज होने पर पीड़िता ने अपनी दादी को आपबीती सुनाई। कोतवाल ने बताया कि पीड़िता की सौतेली मां है। उसी की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। बताया कि मेडिकल में पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version