देहरादून के चकराता में अनियंत्रित कार खाई में गिरने से दो पर्यटकों की मौत, तीन की हालत नाजुक

देहरादून की चकराता में वाहन दुर्घटना में बहुत ही दर्दनाक और बड़ी खबर चकराता से आ रही है, जहाँ पहाड़ों के सफर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। साहिया–क्वानू मोटर मार्ग पर एक भयानक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।ये दर्दनाक हादसा आज दोपहर को साहिया–क्वानू मार्ग पर ‘कलेथा बेवना फेंडूलानी’ के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, कार में कुल 5 पर्यटक सवार थे, जो वीकेंड पर पहाड़ों की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने निकले थे। लेकिन किसे पता था कि ये सफर उनका आखिरी सफर बन जाएगा। कलेथा के समीप अचानक कार अनियंत्रित हुई और सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि दो पर्यटकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement -

हादसे की गूंज सुनते ही स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए खाई की तरफ दौड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, तहसील प्रशासन और SDRF की टीमें भी तत्काल मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने मिलकर एक संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़े संघर्ष के बाद घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला। तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, दुर्घटना के पुख्ता कारणों का पता नहीं चल पाया है कि हादसा गाड़ी की रफ्तार की वजह से हुआ या किसी तकनीकी खराबी के कारण। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के शवों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version