आंख का इलाज करने पहुंचा निजी अस्पताल, हो गई मौत, बच्चों सिर से उठा पिता का साया

हल्द्वानी में आंख के ऑपरेशन के बाद रामनगर के एक श्रमिक की हल्द्वानी के अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के स्वजन ने अस्पताल और डाॅक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम जरसा गांजा पोस्ट आफिस चिल्किया रामनगर निवासी राजेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई राजपाल की 28 मार्च को आंख में पत्थर तोड़ते समय कंकरी लग गई थी। इससे आंख में परेशानी होने पर उन्हें हल्द्वानी स्थित आई हॉस्पिटल में दिखाया गया। डॉक्टर ने आंख की सर्जरी करने की सलाह दी और कहा कि ऑपरेशन नहीं कराया गया तो आंख खराब हो सकती है। स्वजन के अनुसार डॉक्टर की सलाह पर राजपाल की आंख की सर्जरी कराई गई। सर्जरी के बाद दवा चलती रही और कई बार अस्पताल बुलाकर जांच की गई। 

- Advertisement -

बाद में दोबारा ऑपरेशन की बात कहकर 15 अप्रैल की शाम करीब साढ़े बजे से रात नौ: 40 बजे तक ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने मरीज का बीपी हाई होने की बात कही। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे ठंडी सड़क स्थित दूसरे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण राजपाल की मौत हुई है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई करने और मृतक के आठ बच्चों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही संबंधित डाक्टर को हिरासत में लेने की भी मांग की गई है। सीओ सिटी अमित कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version