ऋषिकेश साईं घाट पर नहाने के दौरान बह गया राजस्थान का युवक, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

ऋषिकेश के थाना मुनि की रेती के साईं घाट पर स्नान के दौरान राजस्थान निवासी एक युवक गंगा में बह गया। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया, युवक का अब तक पता नहीं लग पाया है। इंस्पेक्टर एसडीआरएफ कवींद्र सजवान ने बताया कि डीप डाइवर्स और रेस्क्यू कर्मियों की ओर से गंगा में संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस एवं जल पुलिस भी मौजूद है। संयुक्त रूप से खोज कार्य संचालित किया जा रहा है।

- Advertisement -

युवक का नाम श्याम पुत्र सवाई जागीर, निवासी चंद कॉलोनी, दीनाला नाडा, जोधपुर, राजस्थान है। जो अपने माता, पिता के साथ ऋषिकेश-तपोवन घूमने आया था। वहीं, 6 जून को कौड़ियाला के समीप गंगा में बहे युवक आशीष जैन की तलाश के लिए भी एसडीआरएफ टीम की ओर से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। टीम द्वारा डीप डाइविंग उपकरणों एवं अन्य आधुनिक रेस्क्यू संसाधनों की सहायता से गंगा के सभी संभावित स्थलों पर गहन खोजबीन की जा रही है। एसडीआरएफ द्वारा दोनों मामलों में सर्च अभियान लगातार जारी है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version