पौड़ी के रिखणीखाल में कलियुगी चचेरे भाई पर नाबालिग बहन से दुष्कर्म का आरोप, चचेरा भाई गिरफ्तार

पौड़ी के रिखणीखाल क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी ही नाबालिग रिश्तेदार लड़की का दुष्कर्म कर लिया, आरोपी युवक रिश्ते में चचेरा भाई है, जिसने अपनी ही चचेरी बहन की इज्जत लूटकर मर्यादा को तार-तार कर दिया, फिलहाल, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, दरअसल, पौड़ी जिले के रिखणीखाल क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां पीड़िता के पिता ने रिखणीखाल थाने में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया है, इस शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में बीएनएस की धारा 64 (1) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 में मुकदमा दर्ज किया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विवेचना शुरू की।

- Advertisement -

वहीं, जांच के दौरान पीड़िता के बयान नियमानुसार दर्ज किए गए, मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन पड़ताल कर सबूत जुटाए गए, विवेचना के दौरान मिले तथ्यों, पीड़िता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी चचेरे भाई की संलिप्तता की पुष्टि हुई, इसी कड़ी में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चचेरे भाई को कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, पुलिस का कहना है कि यह घटना रिश्ते की मर्यादा तार-तार करने वाला है, आरोपी कोई भी बख्शा नहीं जाएगा, पर्वतीय क्षेत्रों में लोग अपने रिश्तेदारों पर गहरा विश्वास करते हैं, अक्सर बच्चों को शिक्षा, रोजगार या अन्य कामों के लिए उनके भरोसे शहरों तक भेज देते हैं, लेकिन इस प्रकार की घटना ने एक बार फिर सामाजिक विश्वास को गंभीर चोट पहुंचाई है, घटना के बाद लोगों के मन में अपने करीबी रिश्तों को लेकर भी चिंता और असुरक्षा की भावना पैदा होना स्वाभाविक है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version