देहरादून पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, फायरिंग की घटना को लेकर थे वांछित

देहरादून के ऋषिकेश में ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने देर रात ऋषिकेश क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों ने बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास किया और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।

- Advertisement -

आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों आरोपी कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश में हुई फायरिंग की घटना में वांछित थे, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। घायल बदमाशों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version