उत्तराखंड : तस्करों व वन कर्मियों में मुठभेड़, रेंजर समेत चार कर्मचारी घायल, मचा हड़कंप

रुद्रपुर में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज में सागौन के पेड़ काट रहे तस्करों की वन कर्मियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोली चलीं। जिसमें छर्रे लगने से रेंजर रूप नारायण गौतम समेत चार वन कर्मी घायल हो गए। इसका पता चलते ही वन विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

आनन फानन घायल वन अधिकारी और कर्मचारियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।तराई केंद्रीय वन प्रभाग पीपल पड़ाव के वन रेंजर रूप नारायण गौतम फारेस्टर कमल सिंह और शुभम शर्मा समेत अन्य वन कर्मियाें के साथ शुक्रवार को दोपहर में गश्त पर थे। इस दौरान पीपल पड़ाव रेंज के प्लाट संख्या 112- 113 में सागौन का पेड़ काट रहे 10 से 11 वन तस्करों से उनका आमना सामना हो गया।

- Advertisement -

वन कर्मियों को देखते ही तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। यह देख वन कर्मियाें ने भी तस्करों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग से रेंजर रूप नारायण गौतम और फारेस्टर कमल सिंह और शुभम शर्मा गोली और छर्रे लगने से घायल हो गए। बाद में वन तस्कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर वन अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर उमेश तिवारी, एसडीओ शशिदेव, एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी समेत तमाम वन अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। साथ ही घायल वन अधिकारी और कर्मचारियाें को उपचार के लिए जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। तस्करों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version