टिहरी में बाइक सवार शख्स की हार्ट अटैक से मौत, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर खाई में गिरा श्रद्धालु

देहरादून से अपने गांव जा रहे बाइक सवार एक शख्स की रास्ते में मौत हो गई, शख्स की मौत उत्तरकाशी- मसूरी मोटर मार्ग पर नागराज धार के पास हुआ, जहां वो एकाएक बाइक से उतरते ही नीचे गिर गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया, बताया जा रहा है कि शख्स की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है, फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, प्रत्यक्षदर्शियों यानी बाइक के पीछे से आ रहे वाहन सवारों ने बताया कि शख्स ने अपने बाइक की स्पीड धीरे-धीरे कम की, फिर बाइक से उतरते ही उसे सीने में दर्द महसूस हुआ और वो नीचे गिर गया, ऐसे में मौके मौजूद लोगों ने उसके सीने में काफी पंप करने की कोशिश भी की, लेकिन कुछ राहत न मिलने के बाद शख्स को एक कार सवार ने नजदीकी अस्पताल चिन्यालीसौड़ पहुंचाया।

- Advertisement -

डाक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का लग रहा है, मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है, शख्स के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है, न ही बाइक किसी प्रकार से क्षतिग्रस्त है, बताया जा रहा कि शख्स देहरादून के एक होटल में काम करता था, जो आज अपने गांव लौट रहा था, उसके एक बेटा और एक बेटी हैं, घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, शख्स देहरादून से अपने गांव लौट रहा था, तभी नागराज धार के पास सीने में तेज दर्द होने के कारण शख्स ने बाइक को खड़ा कर हकलाने लगा, जिसे अन्य वाहन सवार लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

- Advertisement -

घटनास्थल पर पहुंचकर जवानों ने देखा कि घायल यात्री करीब 40 मीटर नीचे बेहद खतरनाक स्थिति में पड़ा हुआ है, आसपास का इलाका अत्यंत दुर्गम, फिसलन भरा और जानलेवा था, जहां मामूली चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी, लेकिन एसडीआरएफ के जांबाज जवानों ने जोखिम की परवाह किए बिना तत्काल रोप रेस्क्यू तकनीक का इस्तेमाल करते हुए खाई में उतरना शुरू किया, सांसें थाम देने वाले इस रेस्क्यू अभियान के दौरान जवानों ने बड़ी सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए घायल यात्री तक पहुंच बनाई, गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु को सुरक्षित स्ट्रेचर में बांधकर रस्सियों के सहारे खाई से बाहर निकाला गया, प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version