चकराता के फैडोलानी में जंगल में लगी आग की चपेट में आई दुकान, लाखों का सामान राख

उत्तराखंड में फायर सीजन में जंगल धधक रहे हैं और जंगलों की आग आबादी बस्ती तक पहुंचने लगी है, वहीं चकराता तहसील के तहत सहिया क्वानू मोटर मार्ग पर फैडोलानी मे स्थित एक दुकान में तब आग लग गई, जब जंगल की झाडियों से आग दुकान तक पहुंची, दुकान मे रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल के कर्मियों ने आग पर बमुश्किल से काबू पाया, वहीं आग आबादी बस्ती तक पहुंचने से लोगों में हड़कंप मच गया, चकराता तहसील के अर्तंगत सहिया क्वानू मोटर मार्ग पर सड़क किनारे करीब छह दुकानें हैं, बीते दिन दुकानों के नीचे जंगल की तरफ से झाड़ियों में लगी आग की लपटों ने एक दुकान को अपनी आगोश मे ले लिया, आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग, राजस्व विभाग और अग्नि शमन विभाग को दी, मौके पर वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने जंगल की झाड़ियों में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया।

- Advertisement -

लेकिन तब तक फैडोलानी स्थिति एक दुकान तक आग पहुंच गई और देखते ही देखते आग ने दुकान को अपनी आगोश में ले लिया, सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया, स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान बंद थी और दुकान में फ्रीज समेत अन्य सामाग्री आग से जल गई, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, वन क्षेत्राधिकारी मायादत्त पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही आग बुझाने का प्रयास किया गया, क्षेत्रीय पटवारी जगतराम शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि फैडोलानी में अष्टी गांव निवासी जवाहर सिंह की दुकान के नीचे झाड़ियों से आग दुकान तक पहुंच गई है, जिससे दुकान में आग लग गई और दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया, आग के कारणों की जांच की जाएगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version