रुद्रपुर में किच्छा बाईपास स्थित महिंद्रा शोरूम के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई, बाइक सवार युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई, आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं घटना के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई, साथ ही कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। रुद्रपुर के किच्छा बाइपास पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, महिंद्रा शोरूम के सामने चल रही एक बाइक में अचानक आग लग गई, बाइक चला रहे युवक सोनू प्रताप पुत्र राजेश कुमार निवासी बिगवाड़ा, रुद्रपुर ने समय रहते बाइक से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।
बाइक पूरी तरह से जल गई है, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनू प्रताप अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे, जैसे ही वह किच्छा बाइपास स्थित महिंद्रा शोरूम के सामने पहुंचे, तभी बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा. इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, बाइक में तेज लपटें उठने लगी, स्थिति को भांपते हुए सोनू ने तुरंत बाइक रोकी और उससे कूद गए, देखते ही देखते बाइक आग की चपेट में आ गई, आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई।
कुछ लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, जबकि अन्य लोगों ने यातायात को नियंत्रित कर स्थिति संभाली, काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, बाइक सवार सोनू प्रताप पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन उनकी बाइक आग से काफी क्षतिग्रस्त हो गई, घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक लोगों की भीड़ लगी रही और यातायात भी प्रभावित रहा।
