पिथौरागढ़ में पिता ही निकला हैवान, घर से भागी 13 साल की बच्ची ने रोते-रोते बताए पिता के घिनौने कांड

जिस पिता के साए में बेटियां खुद को महफूज़ समझती हैं, उसी की गंदी नीयत से तंग आकर एक 13 साल की मासूम को अपना ही घर छोड़ना पड़ गया। मामला उत्तराखंड के सीमावर्ती जिले पिथौरागढ़ का है। यहां मासूम बच्ची अपने पिता की गंदी हरकतों से तंग आकर जून महीने में भाग गई थी। पुलिस किसी तरह बच्ची को ढूंढ लाई तो उसने चाइल्ड हेल्पलाइन में अपने पिता के घिनौने कांड बयां किए। जानकारी के अनुसार, बीते जून माह में लापता हुई किशोरी का जब चाइल्ड हेल्पलाइन ने रेस्क्यू कर काउंसिलिंग की, तो पिता की घिनौनी करतूत का सनसनीखेज खुलासा हुआ। पुलिस ने पिता को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र में रहने वाली किशोरी अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। मामले की भनक लगते ही चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम सक्रिय हुई और कड़ी मशक्कत के बाद मासूम को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। जब चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्ची को सुरक्षित स्थान पर रखकर उसकी काउंसिलिंग शुरू की, तो वह फूट-फूट कर रो पड़ी। टीम के सदस्यों ने जब घर से भागने की वजह पूछी, तो मासूम ने बताया कि उसका सगा पिता ही उसके साथ घर में गलत नीयत से छेड़खानी और बदसुलूकी करता था। एसआई प्रियंका मौनी ने बताया कि पिता पर मुकदमा दर्ज किया है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version