उत्तराखंड के टिहरी में पकड़ी गई ओवरलोड हरियाणा की बस, 42 सीटर में ठूंसे थे 60 से ज्यादा यात्री

टिहरी जिले के अंतर्गत भद्रकाली चेक पोस्ट पर परिवहन विभाग ने चेकिंग के दौरान हरियाणा में पंजीकृत बस (एचआर 56 96783) को ओवरलोडिंग में पकड़ा है। बस के भीतर का दृश्य देख परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मी भी हैरान रह गए। 42 सीटर बस में 60 से ज्यादा यात्री बैठे मिले। बस में यात्री को ठूंस-ठूंस कर बिठाए गया था। बस में खड़े होने तक की जगह नहीं थी। हरियाणा से टिहरी जिले तक बस के पहुंचने पर भी जिम्मेदारों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, मोटी कमाई के लालच में परिवहन कारोबारी यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने भी पीछे नहीं हट रहे हैं। यह स्थिति किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है।

- Advertisement -

चेकिंग के दौरान बस में ओवरलोडिंग उजागर होने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। बस के भीतर सीटों के नीचे व गियर बाक्स समेत अन्य जगहों पर यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर बैठाया गया है। सवाल उठा रहा है कि हरियाणा से चली यह ओवरलोड बस टिहरी जिले के भद्रकाली चेक पोस्ट तक कैसे पहुंच गई। क्या इस दौरान अन्य चेकिंग पोस्ट में बस की कोई जांच नहीं हुई। एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने बताया कि भद्रकाली चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एआरटीओ ऋषिकेश प्रवर्तन विभाग ने जब बस को रोका तो उक्त 42 सीटर बस में 60 से ज्यादा यात्री बैठे मिले। जिसके बाद ओवरलोडिंग में बस का साढ़े 15 हजार रुपये का चालान कर  कर दिया गया है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि टिहरी जिले के भद्रकाली, ब्रह्मपुरी व सत्य नारायण मंदिर के समीप चेक पोस्ट पर 24 घंटे यात्रा वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। ग्रीन कार्ड, वाहन फिटनेस, लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेजों की जांच के अलावा ओवरलोडिंग व अन्य नियमों के पालन की स्थिति को भी जांचा जाता है। कोई भी अनदेखी पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version