पिथौरागढ़ में चट्टान गिरने से बोलेरो के उड़े परखच्चे, सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत 

उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। धारचूला तहसील मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर पंपाबे क्षेत्र में पार्किंग में खड़ी एक पर्यटक बोलेरो वाहन के ऊपर अचानक चट्टान गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार सभी यात्री पंचाचूली बेस कैंप से घूमकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन पार्किंग क्षेत्र में खड़ा था, तभी अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान नीचे आ गिरी और वाहन उसकी चपेट में आ गया।

- Advertisement -

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहत दल की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया और उप जिला चिकित्सालय धारचूला भेजा जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है। पत्थर गिरने से बोलेरो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी इलाकों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version