नैनीताल जिले के रामनगर में बड़ा हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, ट्रक जलकर खाक

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर सामने आई है, नैनीताल जिले के रामनगर में मंगलवार 26 मई को तेलीपुरा रोड पर अचानक से ट्रक में आग लग गई, मौके पर मौजूद लोग इससे पहले कुछ समझ पाते, आग ने भीषण रूप से ले लिया था, देखते ही देखते मिनटों में आग विकराल हो गई थी और ट्रक धू-धू कर जलने लगा, आग की ऊंची लपटें और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या UK 04 CB 1531 में अज्ञात कारणों के चलते आग लगी, घटना आज 26 मई शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले ट्रक से धुआं उठता दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, बताया जा रहा है कि ट्रक खड़ा था, उसके आसपास कई अन्य ट्रक भी खड़े थे, जिससे बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई थी, आग पास खड़े दूसरे ट्रक तक भी पहुंच गई थी, दूसरे ट्रक के अगले हिस्स में आग लग भी गई थी, लेकिन दमकल विभाग की तत्परता से उसे तुरंत बुझा लिया गया, इसीलिए दूसरा ट्रक बच गई, वहीं आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी तेजी से वहां से हटाया गया, जिन ट्रकों के चालक और मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे, उन्हें स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से क्रेन मशीन के जरिए सुरक्षित स्थान पर हटाया गया, समय रहते वाहनों को हटाए जाने से बड़ा नुकसान टल गया। ट्रक मालिक जाहिद हुसैन ने बताया कि उसका एक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि दूसरे ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है, उन्होंने बताया कि ट्रक का फर्स्ट इंश्योरेंस है और उन्होंने विभाग व इंश्योरेंस कंपनी से नुकसान की भरपाई की मांग की है।

- Advertisement -

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था, आग बुझाने के दौरान कुछ समय के लिए इलाके में यातायात भी प्रभावित रहा, प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ हो सकता है, पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version