कोटद्वार पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की

कोटद्वार में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जाए। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार के अंतर्गत चौकी दुगड्डा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जुआ पुल के समीप नदी क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर हुड़दंग किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए सभी व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से नदी से बाहर निकाला गया।

- Advertisement -

जिसके पश्चात इन सभी 05 युवकों के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन एवं शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सख्त चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही मौके पर ही संबंधित व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने हेतु निर्देशित किया गया। सागर (उम्र–20 वर्ष) निवासी- रसूलपुर,थाना सोनीपत,जिला सोनीपत, हरियाणा, यमन (उम्र–23 वर्ष) निवासी- सीजरखास महम,जिला रोहतक,हरियाणा, करण (उम्र–22 वर्ष) निवासी- भोरा रसूलपुर,थाना गन्नौर,जिला सोनीपत,हरियाणा, दीपक (उम्र–20 वर्ष) निवासी- भोरा रसूलपुर,थाना गन्नौर,जिला सोनीपत,हरियाणा, नीरू (उम्र–21 वर्ष) निवासी- भोरा रसूलपुर,थाना गन्नौर,जिला सोनीपत,हरियाणा,

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version