हल्द्वानी में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने और अभिवावकों की शिकायत पर कारवाई जारी

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार गुरुवार को उपजिलाधिकारी कालाढूंगी बिपिन चंद्र पंत, जी के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा परगना कालाढूंगी अंतर्गत बुक सेलरों एवं विद्यालयों में बुक विक्रय करने में NCRT के अतिरिक्त किताबों का विक्रय करने तथा किताबें पर अभिभावकों से निर्धारित बिक्री दर से अधिक रुपए वसूले जाने की शिकायत पर संयुक्त रूप से बुक सेलर की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कालाढूंगी स्थित अजंता बुक डिपो पर NCRT की बुक पाई गई, तथा स्कूल ड्रेस बिना मोनोग्राम के पाए गए, भंडारी बुक डिपो तथा आनंद बुक डिपो पर स्कूल के मोनोग्राम की ड्रेस पाई गई।

- Advertisement -

इसके अतिरिक्त सुमसन क्लॉथ हाउस पर पांच प्राइवेट स्कूल के मोनोग्राम की ड्रेस बिकती पाई गई, स्कूल ड्रेस विद्यालय के नाम से बेचने संबंधी कोई भी दस्तावेज दुकानदार द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। स्कूल ड्रेस पर निर्धारित मूल्य अंकित नहीं पाया गया। इसके अतिरिक्त कालाढूंगी बंदोबस्ती स्थित कैमरेड्री पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया। उक्त स्कूल में NCRT के अतिरिक्त कोई बुक नहीं पाई गई। उपजिलाधिकारी कालाढूंगी बिपिन चंद्र पंत द्वारा बताया गया है कि आगे भी उक्त अभियान जारी रहेगा, किसी भी अभिभावक के माध्यम से शिकायत मिलने पर बुक सेलर/विद्यालय के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी, शिक्षा विभाग से अशोक कुमार सिंह, पूजा सूठा, विदुषी रजवार व अन्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version