देहरादून सिंचाई विभाग ने 134 जूनियर इंजीनियरों को भेजा कारण बताओ नोटिस, कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी

देहरादून सिंचाई विभाग ने 134 जूनियर इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें सिविल शाखा के 74 और मैकेनिकल शाखा के 60 जूनियर इंजीनियर शामिल हैं। यह कार्रवाई सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सुभाष चन्द्र के निर्देश पर की गई है। विभाग के अनुसार धरना-प्रदर्शन के चलते राज्य के सरकारी निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे जनहित पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

- Advertisement -

नोटिस में संबंधित इंजीनियरों से तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है, तो उत्तराखंड सरकारी कर्मचारियों की आचरण नियमावली के तहत कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। जिसमें सेवा समाप्ति तक की संभावना शामिल है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि सरकारी कार्यों में बाधा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और अनुशासन बनाए रखना सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version