अल्मोड़ा में 28 दिनों से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया आमरण अनशन

अल्मोड़ा में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 28 दिनों से आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने अब आमरण अनशन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मांगों के समाधान के लिए सरकार और प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। नगर निगम परिसर में चल रहे आंदोलन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। अनशन पर बैठे कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन और आमरण अनशन जारी रहेगा।

- Advertisement -

वहीं कर्मचारी संगठन का कहना है कि यदि जल्द उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में आमरण अनशन के साथ-साथ कार्य बहिष्कार पर जाने की मजबूर होना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। सफाई कर्मचारियों के इस आंदोलन से नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version