उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 29 मूल्यांकन केंद्रों पर आज यानी शुक्रवार को उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा हो जाएगा। इससे परिषद अप्रैल अंतिम सप्ताह में बोर्ड को रिजल्ट जारी कर देगा। शिक्षा बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि कई मूल्यांकन केंद्रों में गुरुवार को ही मूल्यांकन का शत प्रतिशत काम पूरा हो गया।
जबकि उत्तराखंड विद्यालई शिक्षा परिषद द्वारा मूल्यांकन शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है, तो वहीं विभाग इसी महीने अप्रैल के अंत में परिणामों को घोषित करने की तैयारी कर रहा है जिससे कि बच्चों को जल्द से जल्द अपने परिणाम प्राप्त हो सके।
