भैसियाछाना में तक्षशिला पब्लिक स्कूल में किया गया योग कार्यक्रम का आयोजन
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 24, 2025 11:13
•
1 views
•
0 Comments
भैसियाछाना ब्लॉक मुख्यालय के तक्षशिला पब्लिक स्कूल बाढेछीना में 24 मई 2025 को प्रातः आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के तत्वावधान में एवं जिला आयुर्वेदिक...
भैसियाछाना ब्लॉक मुख्यालय के तक्षशिला पब्लिक स्कूल बाढेछीना में 24 मई 2025 को प्रातः आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के तत्वावधान में एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अल्मोड़ा डॉ गणेश उपाध्याय के निर्देशानुसार, एक भव्य ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा अध्यक्ष अल्मोड़ा एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री रवि रौतेला एवं ब्लॉक भैसियाछाना के खण्ड विकास अधिकारी श्री ललित कुमार,तहसील कार्यालय एवं ब्लॉक कार्यालय के साथ -साथ समस्त विभागों के कार्मिकों , रा0ई0का0 बाढेछीना और अन्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:45 बजे भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा का दीप प्रज्वलन और गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों हरीश जोशी, मनोज बिष्ट,निर्मला एवं गीतांजलि द्वारा विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम की विधियों का कॉमन योग प्रोटोकाल के अंतर्गत सामुहिक अभ्यास कराया गया। सामूहिक योगाभ्यास में सभी प्रतिभागियों ने अनुशासित ढंग से भाग लिया।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री हरीश बनौला एवं मुख्य अतिथि ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है और इसे अपनाकर हम शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने युवाओं एवं कार्मिकों को विशेष रूप से नियमित योग करने की प्रेरणा दी।साथ ही मंचासीन अतिथियों द्वारा अपने अपने सम्बोधन में आयुर्वेद एवं योग के विशेष प्रभाव की जानकारी आम जनमानस को प्रदान की गई।
कार्यक्रम के मुख्य संचालक जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 गणेश उपाध्याय द्वारा जानकारी दी गई कि निकट भविष्य में भी इस प्रकार के योग कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि जनसामान्य में योग के प्रति जागरूकता बनी रहे, साथ ही 21 जून को आयोजित किये जाने वाले विश्व योग दिवस 2025 का आयोजन अल्मोड़ा जिले में भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की नोडल चिकित्साधिकारी डॉ0 मुकेश मोल्फा ने योगकार्यक्रम में प्रतिभागियों का आभार प्रकट करते हुए योग को अपने अमूल्य जीवन में आत्मसात करने हेतु आह्वान किया गया। कार्यक्रम में , प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 हरीश धर्मशक्तू द्वारा मंच का संचालन किया गया। साथ ही आयुष विभाग से डॉ0 प्रभा, फार्मेसीधिकारी नरवदेश्वर प्रसाद विजल्वान, मदन प्रकाश, सुनिता, सन्तोष शुक्ला, धर्मेन्द्र पाठक, नथीराम नौटियाल,गोपाल आगरी,वालीवुड अभिनेता ललित बिष्ट आदि द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!