नवरात्र, अष्टमी-नवमी पर घर-घर पधारीं देवियां, पूजी गईं कन्याएं, चरण पखारकर लोगों ने लिया आशीर्वाद
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 19, 2026 12:58
•
151 views
•
0 Comments
नवरात्र पर्व के अवसर पर अष्टमी और नवमी तिथि पर घरों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करने के बाद कन्या पूजन किया। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराया गया। इसके बाद लोगों ने कन्याओं से आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार व दक्षिणा भेंट की। लोगों ने अपने घरों में भी अष्टमी-नवमी पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया।
यहां पहुंचे माता भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया गया। माता के पूजन के पश्चात मां दुर्गा का स्मरण कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस परंपरा में कन्याओं को मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की जाती है। अष्टमी और नवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने घरों में कन्या पूजन कर नवरात्र व्रत का पारण भी करते हैं। मंदिरों में भी इस अवसर पर भक्तों की आवाजाही बनी रही।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!