अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की सूचना पर बवाल, स्थानीय लोगों और पुजारियों ने किया विरोध

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 29, 2026 08:24 • 11 views • 0 Comments
अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की सूचना पर बवाल, स्थानीय लोगों और पुजारियों ने किया विरोध

अल्मोड़ा के विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में प्राचीन मूर्तियों को लेकर विवाद गहरा गया है। जागेश्वर धाम स्थित संग्रहालय में रखी ऐतिहासिक और पौराणिक मूर्तियों को दिल्ली ले जाने की सूचना के बाद शनिवार सुबह स्थानीय लोगों और पुजारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। केंद्रीय पुरातत्व विभाग की टीम के जागेश्वर पहुंचते ही लोगों ने विरोध जताया और मूर्तियों को यहां से नहीं ले जाने की मांग उठाई।दरअसल, जागेश्वर धाम के संग्रहालय में रखी प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली ले जाने की चर्चा के बीच केंद्रीय पुरातत्व विभाग की टीम के पहुंचने पर स्थानीय लोग और पुजारी एकजुट होकर विरोध में उतर आए।

AdvertisementDiwali

लोगों का कहना है कि जागेश्वर धाम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान इन प्राचीन मूर्तियों से जुड़ी हुई है और इन्हें यहां से नहीं ले जाना चाहिए। वहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी इस मामले में कड़ा विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक षड्यंत्र के तहत जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली ले जाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन मूर्तियों को देखने और दर्शन करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक जागेश्वर पहुंचते हैं। ऐसे में मूर्तियों को यहां से ले जाना क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए चिंता का विषय है। गोविंद सिंह कुंजवाल ने चेतावनी दी कि यदि मूर्तियों को जागेश्वर से ले जाया गया तो क्षेत्र में बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने पूरे क्षेत्र की जनता से जागेश्वर पहुंचकर इस विरोध में शामिल होने की अपील भी की। 

AdvertisementDiwali 2

फिलहाल प्राचीन मूर्तियों को लेकर जागेश्वर धाम में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। अब देखना होगा कि पुरातत्व विभाग और प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं और स्थानीय लोगों की मांग पर क्या निर्णय लिया जाता है। अल्मोड़ा डीएम अंशुल सिंह ने कहा की जन भावनाओं को देखते हुए और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद स्थानीय जनभावनाओं एवं वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए विशेषज्ञ समिति द्वारा प्रस्तावित मूल्यांकन एवं भौतिक परीक्षण की कार्रवाई नहीं की गई है। समिति ने अपने प्रतिवेदन में वर्तमान परिस्थितियों में चयनित मूर्तियों को अग्रिम अनुशंसा हेतु नामित नहीं किए जाने की बात कही है। इस संबंध में प्रतिवेदन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक को प्रेषित किया गया है।

जागेश्वर की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत तथा स्थानीय जनभावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है। आमजन से अपील है कि मूर्तियों के स्थानांतरण के संबंध में किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment