अल्मोड़ा के ताकुला नाईढोल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने कराई स्वास्थ्य जांच
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 16, 2026 08:05
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा के ताकुला में जनता की सेवा और उनके अच्छे स्वास्थ्य को समर्पित हमारी प्रतिबद्धता के तहत, आज ताकुला ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज नाईढोल में एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ और जनरल फिजिशियन सहित पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य की गहन जांच की।
डॉक्टरों द्वारा सभी को उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया और शिविर में निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की इस पहल पर क्षेत्रवासियों ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया और दिल से सराहना की। कांग्रेस पार्टी और हम सभी हमेशा आम जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़े हैं, और जनता के स्वास्थ्य तथा कल्याण के लिए ऐसे जनहित के कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। आइए, एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में मिलकर कदम बढ़ाएं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

