अल्मोड़ा के रानीखेत में हरियाणा के पर्यटकों की चलती कार बनी आग का गोला, छह लोग बचे
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 14, 2026 10:18
•
23 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा के रानीखेत में हरियाणा से बैजनाथ गरुड़ (बागेश्वर) जा रहे पर्यटकों की कार में अचानक लग गई। पीछे से आ रहे एक वाहन चालक ने ओवरटेक कर आगाह किया तो कार सवार छह लोगों की जान बच सकी। चालक ने तत्काल कार को रोका। सभी लोग बाहर निकले ही थे कि बीच सड़क कार भीषण लपटों से घिर गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार खाक हो चुकी थी। हाउस नंबर-छह, सेक्टर 14, बंगाली कालोनी करनाल (हरियाणा) निवासी प्रवीण कुमार शाह व परितोष शाह अपने स्वजन के साथ धार्मिक सैर पर निकले।
बीती देर रात वह कार एचआर 05 bJ 7012 से खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर पिलखोली क्षेत्र पार कर आगे बढ़े ही थे कि वाहन में आग सुलगने लगी। इससे अंजान पर्यटक रानीखेत की ओर बढ़ते रहे। प्रवीण के अनुसार पीछे से आ रहे वाहन चालक ने उन्हें सचेत किया कि कार में आग पकड़ रही है, तुरंत गाड़ी रोक बाहर निकलो। इस पर कार रोक सभी छह लोग उतरे ही थे कि गाड़ी लाक हो गई। पलक झपकते ही कार में आग धधक उठी। प्रवीण ने 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। दमकल कर्मी भी पहुंचे मगर कार पूरी तरह जल चुकी थी। पर्यटकों के अनुसार वह हरियाणा से बैजनाथ मंदिर (गरुड़ बागेश्वर) जा रहे थे। कार में आग लगने से डैशबोर्ड में खर्च के लिए रखे लगभग 60 हजार रुपये व अन्य सामान भी जल गया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

