अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ( AICC) ऑब्जर्वर संजय चोकर, कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 14, 2026 14:28 • 18 views • 0 Comments
अल्मोड़ा पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ( AICC) ऑब्जर्वर संजय चोकर, कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

अल्मोड़ा पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर संजय चोकर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावों की तैयारियों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान किया।शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय चौघानपाटा में आयोजित संगठनात्मक बैठक में संजय चोकर ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

AdvertisementDiwali

AICC और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी कार्यक्रमों और दिशा-निर्देशों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना बैठक का मुख्य उद्देश्य रहा।उन्होंने कहा कि पार्टी का विशेष जोर बूथ कमेटियों को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने पर है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार से पूरी जनता त्रस्त है और जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार है निश्चित रूप से कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी।

AdvertisementDiwali 2
सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment