अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के सेराघाट में 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 12, 2026 14:47 • 51 views • 0 Comments
अल्मोड़ा के सेराघाट में 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत

अल्मोड़ा जिले के सेराघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर हरड़ा के पास बुधवार देर रात एक बोलेरो मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटी और वाहन चालक की मौत हो गई। तीनों हरड़ा गांव के निवासी थे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, मां-बेटी भाई दूज मनाने के लिए पिथौरागढ़ गई थीं। बुधवार देर रात दोनों बोलेरो से वापस गांव लौट रही थीं।

AdvertisementDiwali

इसी दौरान हरड़ा के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। रात में हादसे की जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। गुरुवार सुबह राहगीरों ने सड़क से नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन देखा और पुलिस को सूचना दी। सुबह करीब नौ बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई काफी गहरी होने के कारण शवों को बाहर निकालने में टीम को मशक्कत करनी पड़ रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। 

AdvertisementDiwali 2

 

 

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment