अल्मोड़ा

अल्मोड़ा हाईवे पर हाथियों ने कारों को मारी टक्कर, इलाके में दहशत, वन विभाग ने संभाला मोर्चा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 04, 2026 21:16 • 27 views • 0 Comments
अल्मोड़ा हाईवे पर हाथियों ने कारों को मारी टक्कर, इलाके में दहशत, वन विभाग ने संभाला मोर्चा

अल्मोड़ा के मरचूला हाईवे पर बुधवार की शाम भकराकोट नाला पार करते समय हाथियों के झुंड ने उधर से गुजर रही दो कारों को बारी बारी टक्कर मार दी। संयोग से हाथियों का मिजाज गरम नहीं था। एक वयस्क हाथी मस्ती के मूड में चिंघाड़ता हुआ जंगल से सड़क पर पहुंच गया और काले रंग की कार को धकियाने लगा। तभी 8 दस हाथी और पहुंच गए। रामनगर की ओर जा रही सफेद रंग की कार को रोक गजराज का झुंड कुछ देर वाहन के आगे डट गया।

AdvertisementDiwali

फिर कार को हाथी ठस्का मारने लगे तो चालक ने कार हाईवे से कच्चे की उतार दिया। सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुके अन्य वाहन चालकों ने हार्न बजाया। हालांकि हाथियों का झुंड अपने पूराने कारिडोर पर आगे जंगल की ओर बढ गया। इधर वन क्षेत्राधिकारी मोहान रेंज हेमा कर्नाटक ने मौके पर विभागीय टीम भेजी। बताया कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। वाहनों को ज्यादा क्षति नहीं पहुंची है।

AdvertisementDiwali 2
सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment