अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 10.885 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 30, 2026 14:18
•
7 views
•
0 Comments
उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे 'ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन' के तहत अल्मोड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार और मुख्यालय द्वारा संचालित 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत सल्ट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ₹2,72,125 कीमत का 10.885 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम रगडगाड तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल (संख्या- UK18-R-9020) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त में अतीक अली (32 वर्ष), पुत्र अब्दुल लतीफ, निवासी- ग्राम पैगा, थाना आईटीआई, जिला ऊधम सिंह नगर एवं दानिश (32 वर्ष), पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी- वार्ड नंबर 1, निजाद फॉर्म जसपुर खुर्द, थाना आईटीआई, जिला ऊधम सिंह नगर है। जिनसे 10.885 किलोग्राम अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में मुकदमा अपराध संख्या (FIR No.) 21/2026, धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है ताकि उनके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने साफ किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति जारी रहेगी और तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!
