अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में दीपावली पर अल्मोड़ा पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां, 9.45 लाख के 63 गुम मोबाइल बरामद

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 07, 2026 10:57 • 22 views • 0 Comments
अल्मोड़ा में दीपावली पर अल्मोड़ा पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां, 9.45 लाख के 63 गुम मोबाइल बरामद

अल्मोड़ा में दीपावली के त्योहार पर अल्मोड़ा पुलिस ने कई परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। जिन लोगों ने अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, उन्हें पुलिस ने दीपावली का खास तोहफा दिया है। एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में साइबर सेल और एसओजी की टीम ने करीब 9 लाख 45 हजार रुपये कीमत के 63 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे हैं। अल्मोड़ा पुलिस की साइबर सेल और एसओजी टीम ने तकनीकी सर्विलांस और लगातार प्रयासों के जरिए बड़ी सफलता हासिल की है।

AdvertisementDiwali

टीम ने दिल्ली, पंजाब, बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, नोएडा और बरेली सहित उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से 63 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। दीपावली के शुभ अवसर पर एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके ने पुलिस कार्यालय में मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने अल्मोड़ा पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही के लिए साइबर सेल और एसओजी टीम का आभार जताया।

AdvertisementDiwali 2

अल्मोड़ा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल संचार साथी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें और नजदीकी थाने या साइबर सेल को सूचना दें, ताकि मोबाइल की बरामदगी के लिए समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। कुल मिलाकर दीपावली के इस खास मौके पर अल्मोड़ा पुलिस ने 63 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल लौटाकर त्योहार की खुशियां दोगुनी कर दीं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment