अल्मोड़ा

जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के लिए दीपक पांडे ने बीजेपी से ठोकी ताल, बोले जनता मैं सबसे अच्छा प्रत्याक्षी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 27, 2026 21:04 • 1 views • 0 Comments
जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के लिए दीपक पांडे ने बीजेपी से ठोकी ताल, बोले जनता मैं सबसे अच्छा प्रत्याक्षी

आज दिनांक 27/11/2026 को वर्ष 2027 में प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के भीतर दावेदारी की प्रक्रिया के बीच पूर्व प्रदेश मंत्री एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड दीपक पाण्डेय ने 53-जागेश्वर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के संबंध में अपना आवेदन पत्र जिला अध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा महेश नयाल को प्रेषित किया। इस अवसर पर दीपक पाण्डेय ने पार्टी संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं लंबे समय से किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों का उल्लेख करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जागेश्वर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अवसर प्रदान किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

AdvertisementDiwali

उन्होंने कहा कि पार्टी के विचारों, सिद्धांतों और संगठन की मजबूती के लिए उन्होंने निरंतर कार्य किया है तथा भविष्य में भी संगठन और क्षेत्र की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। दीपक पाण्डेय ने आवेदन के माध्यम से पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल को आवेदन पत्र सौंपा गया।

AdvertisementDiwali 2
सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment