अल्मोड़ा के नीलेश बिष्ट और रानीखेत की गीतांजलि सती ने अभावों के बावजूद पास की उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा बने नायब तहसीलदार
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 26, 2026 14:02
•
30 views
•
0 Comments
मुख्यमंत्री आवास में जिन 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए, उनमें नगर क्षेत्र के नीलेश बिष्ट भी शामिल रहे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य सिविल एवं अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर पीसीएस) की मेरिट सूची में इस प्रतिभा ने 13वीं रैंक प्राप्त की थी। नीलेश की माता रमा बिष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। वहीं रानीखेत की गीतांजलि सती किन्हीं कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी। वह अपर पीसीएस की तैयारी में भी जुटी हैं।
उद्यांचल कालोनी मकीड़ी (अल्मोड़ा) निवासी स्व. हरीश सिंह बिष्ट के पुत्र नीलेश ने वर्ष 2013 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान जबकि 12वीं में टॉप-10 में जगह बनाई थी। उन्होंने दिल्ली विवि के प्रतिष्ठित रामजस कॉलेज से उच्च शिक्षा ग्रहण की। वहां रसायन विज्ञान में एमएससी के टॉपर रहे। वर्ष 2022 में सीएसआइआर नेट की परीक्षा रसायन विज्ञान से उत्तीर्ण करने के बाद वह सिविल सेवाओं की तैयारी जुटे। वर्ष 2024 की लोअर पीसीएस परीक्षा में उन्होंने यह सफलता प्राप्त की। नीलेश को नियुक्तिपत्र मिलने पर विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज के गुरुजनों व क्षेत्रवासियों ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

