अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर प्रदर्शन विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने धरना प्रदर्शन

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 27, 2024 12:03 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर प्रदर्शन विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने धरना प्रदर्शन

पुरानी पेंशन लागू किए जाने की मांग को लेकर अल्मोड़ा में भी विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस अवसर पर नं...

पुरानी पेंशन लागू किए जाने की मांग को लेकर अल्मोड़ा में भी विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस अवसर पर नंदा देवी मंदिर प्रांगण में एकत्र हुए विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन लागू किए जाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नंदा देवी मंदिर प्रांगण में एकत्र विभिन्न कर्मचारियों ने रैली निकाली गई।

जो कि पूरे बाजार होते हुए गांधी पार्क में पहुंची। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन योजना को लागू करें उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा पुरानी पेंशन को लागू ना करने के बहाने तलास कर समय-समय पर नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां नेता मंत्री पुरानी पेंशन का लाभ उठा रहे हैं वहीं कर्मचारियों को नई पेंशन संशोधित पेंशन के बहाने पुरानी पेंशन दिए जाने से सरकार क्यों बचना चाह रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन लागू नहीं होगी उनका आंदोलन जारी रहेगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment