सड़क दुर्घटना में देर रात अल्मोड़ा में दो व्यक्तियों की मृत्यु एक की हालत गंभीर
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jan 14, 2025 07:26
•
1 views
•
0 Comments
कल रात्रि 11 बजे के आसपास एक टोयोटा इटीयोस कार DL4 CNE 9465 जिसमें 3 लोग सवार थे,जो काफलीगैर बागेश्वर रोड की तरफ से जमराड़ी बैंड कि तरफ आ रहे थी.नौगा...
कल रात्रि 11 बजे के आसपास एक टोयोटा इटीयोस कार DL4 CNE 9465 जिसमें 3 लोग सवार थे,जो काफलीगैर बागेश्वर रोड की तरफ से जमराड़ी बैंड कि तरफ आ रहे थी.नौगांव पीपली के पास अज्ञात कारणों से लगभग 500 मीटर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। धौलछीना पुलिस टीम और SDRF ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया 1 गंभीर घायल व 2 मृतको के शवों को गहरी खाई से निकाला। गंभीर घायल अस्पताल भेजा गया जिसे अल्मोड़ा रेफर किया गया है।
घायल पुष्कर सिंह भंडारी उम्र-45 वर्ष पुत्र गिरधर सिंह निवासी नौगांव धौलछीना अल्मोड़ा
मृतक मनोज सिंह बिष्ट उम्र 30 वर्ष पुत्र जगमोहन सिंह निवासी नौगांव धौलछीना अल्मोड़ा, अजय शर्मा पुत्र रविंद्र शर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी सकूरपुर सरस्वती विहार नॉर्थ वेस्ट दिल्ली
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!