अल्मोड़ा में गांजा तस्कर दो चचेरे भाई दबोचे, 16 किलो गांजा बरामद
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 20, 2025 01:58
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा के थाना सल्ट पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे दो चचेरे भाइयों को धर दबोचा है। आरोपियों से 16.895 किलो गांजा भी बरामद किया है। शातिर आरोपियों पिक...
अल्मोड़ा के थाना सल्ट पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे दो चचेरे भाइयों को धर दबोचा है। आरोपियों से 16.895 किलो गांजा भी बरामद किया है। शातिर आरोपियों पिकअप में सब्जी बताकर गांजा पार करने के फिराक में थे। नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जनपद पुलिस नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान पर थी।
इस दौरान चिमटाखाला सड़क मरचूला के समीप एक पिकअप वाहन संख्या यूके-01-सी-0780 को रोककर चेक गया। चेक करने पर आरोपियों चालक 22 वर्षीय विशाल सिंह और 19 वर्षीय भूरे सिंह निवासी ग्राम वजीरगंज रेहडिया थाना वजीरगंज जिला बदायूं यूपी हाल रामनगर निवासी के कब्जे से दो कट्टों में कुल 16.895 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों सराईखेत से गांजा खरीदकर रामनगर ले जा रहे थे। यहां पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमित जोशी, अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, संजू कुमार और कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार शामिल रहे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!