अल्मोड़ा

अल्मोड़ा यूकेडी में घमासान, 17 पदाधिकारियों ने और कई कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 30, 2026 16:57 • 1 views • 0 Comments
अल्मोड़ा यूकेडी में घमासान, 17 पदाधिकारियों ने और कई कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

अल्मोड़ा में उत्तराखंड क्रांति दल में चल रहे आंतरिक विवाद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री ने प्रेस वार्ता कर यूकेडी में संगठनात्मक मतभेदों और कथित मनमानी का आरोप लगाते हुए कई पदाधिकारियों के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के संविधान और नियमों की अनदेखी किए जाने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। अल्मोड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि पार्टी के भीतर कुछ लोग अपनी मनमानी चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो पार्टी के नियम-कानूनों का पालन किया जा रहा है और न ही संविधान का सम्मान किया जा रहा है।

इसी से आहत होकर कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। जिसमें केंद्र और जनपद सहित 17 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है।उन्होंने कहा कि संगठन के भीतर लंबे समय से चल रही खींचतान और गुटबाजी के कारण कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल है। ऐसे में उन्होंने नए नेतृत्व के साथ कार्य करने का निर्णय लिया है। प्रेस वार्ता में बताया गया कि नए संगठनात्मक ढांचे में केंद्र आशुतोष नेगी, मेजर संतोष सिंह भंडारी, बलवंत सिंह नेगी अक्षित बर्थवाल समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कार्य किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि वे उत्तराखंड राज्य के मूल मुद्दों और जन सरोकारों को लेकर आगे भी सक्रिय रहेंगे। 

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment