अल्मोड़ा

दुखद : तीन दिनों से लापता अध्यापक संजय टम्टा का शव गधेरे में मिला

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 17, 2024 10:58 1 views 0 Comments
दुखद : तीन दिनों से लापता अध्यापक संजय टम्टा का शव गधेरे में मिला

दिनांक 13/09/24 को संजय कुमार टम्टा उम्र 35 वर्ष पुत्र श्री खीम राम टम्टा निवासी धारानौला अल्मोड़ा हाल तैनाती मकड़ाऊं में अध्यापक जो मकड़ाऊं से अल्मो...


दिनांक 13/09/24 को संजय कुमार टम्टा उम्र 35 वर्ष पुत्र श्री खीम राम टम्टा निवासी धारानौला अल्मोड़ा हाल तैनाती मकड़ाऊं में अध्यापक जो मकड़ाऊं से अल्मोड़ा के लिए निकले थे ।


घर नही पहुंचने पर थानाध्यक्ष दन्या श्री जसविंदर सिंह के नेतृत्व में थाना दन्या पुलिस टीम द्वारा दो दिन लगभग 20 घंटों तक मकडा़ऊ से पनुवा नौला लगभग 30 किलोमीटर सर्च अभियान चलाया।
सर्च अभियान के दौरान आज दिनांक 17/09/2024 को गुमशुदा संजय कुमार टम्टा का शव आरतोला के पास सड़क से करीब 300 मीटर नीचे ग्राम खसपड गधेर में स्कूटी सहित मिला।

पुलिस टीम द्वारा लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर रस्सियों,स्ट्रेचर से शव को सड़क तक लाया गया ‌। शव का पंचायतनामा भरकर शव पीएम हेतू मोर्चरी अल्मोड़ा भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया बरसाती नाले की चपेट में आने से दुर्घटना होना प्रतीत होता है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment