देहरादून

देहरादून में दर्दनाक हादसा, सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, चपेट में आने से एक की मौत, दो गंभीर घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 20, 2026 12:22 72 views 0 Comments
देहरादून में दर्दनाक हादसा, सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, चपेट में आने से एक की मौत, दो गंभीर घायल

देहरादून में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मोहब्बेवाला में सीमेंट से लगा 16 टायर वाला बड़ा ट्रक पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में एक युवती का पैर कटा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीमेंट से लदा ट्रक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान पास से गुजर रही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। दिल्ली से आने वाली बसों को मोहब्बत वाला के पहले ही रोका गया है। यात्री बसों से पैदल उतरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हरियाणा नंबर का ट्रक दिल्ली की ओर से आ रहा था। इस दौरान बाइक को टक्कर मारते हुए ट्रक ने बाइक को करीब 500 मीटर तक घसीटा। इस दौरान करीब 150 मीटर तक डिवाइडर पूरी तरह टूट गया है। वहीं, दो स्ट्रीट लाइट भी टूटी है। ट्रक को हटाने के लिए एक जेसीबी और दो हाइड्रा मशीन लगाई गई।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment