देहरादून

दीपावली से पहले देहरादून में पटाखा कारोबारियों पर जीएसटी का छापा, 92 लाख रुपये कराए जमा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 04, 2026 09:38 • 6 views • 0 Comments
दीपावली से पहले देहरादून में पटाखा कारोबारियों पर जीएसटी का छापा, 92 लाख रुपये कराए जमा

देहरादून में दीपावली के मद्देनजर दून के पटाखा विक्रेताओं ने स्टाक भर दिया है। त्योहार के धूम-धड़ाके में मोटा मुनाफा कूटने के लिए गोदामों में भरे गए स्टाक को छिपाया जा रहा है। हालांकि, त्योहारी सीजन में बढ़ती बिक्री के बीच कर चोरी की आशंका को देखते हुए राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) ने पटाखा कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आयुक्त कर उत्तराखंड प्रतीक जैन के निर्देश पर विभाग की अलग-अलग टीमों ने देहरादून, ऋषिकेश और विकासनगर में पटाखा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर जांच एवं सर्वे की कार्रवाई की। इस दौरान छह फर्मों से 92 लाख रुपये जमा कराए गए। आयुक्त कर के निर्देश पर राज्य कर देहरादून के संयुक्त आयुक्त अजय कुमार ने अलग-अलग टीमों का गठन किया था।

AdvertisementDiwali

इन टीमों ने पटाखा कारोबार से जुड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर खरीद-बिक्री, स्टॉक और अन्य व्यावसायिक दस्तावेजों का सत्यापन किया। जांच में कारोबार से संबंधित अभिलेखों का मिलान किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल छह फर्मों से 92 लाख रुपये जमा कराए गए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, त्योहारी सीजन में पटाखों की बिक्री का कारोबार बढ़ जाता है। ऐसे में खरीद-बिक्री और स्टॉक का सही ब्योरा दर्ज होना जरूरी है। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया, ताकि पटाखों की बिक्री से मिलने वाले कर राजस्व का संरक्षण किया जा सके। विभाग की टीमें कारोबारियों के अभिलेखों का सत्यापन कर रही हैं।

AdvertisementDiwali 2

कार्रवाई उप आयुक्त सुरेश कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक आयुक्त टीका राम चन्याल, कृष्ण कुमार, चंचल सिंह चौहान और अलीशा बिष्ट शामिल रहे। इसके अलावा राज्य कर अधिकारी कंचन थापा, यतीश सेमवाल, रामलाल जोशी, भूपेंद्र जंगपांगी, वीरेंद्र सिंह रावत और अनुज जैन सहित अन्य अधिकारी भी कार्रवाई में शामिल रहे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment