देहरादून

देहरादून में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकती रही मासूम

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 04, 2026 09:34 • 160 views • 0 Comments
देहरादून में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकती रही मासूम

देहरादून। छह वर्ष की दुष्कर्म पीड़िता को समय पर चिकित्सकीय सहायता देने के बजाय एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भेजने का मामला सामने आया है। मेडिकल जांच के लिए पुलिस बच्ची को पहले जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) लेकर पहुंची, लेकिन वहां पीडियाट्रिक एनेस्थेटिस्ट उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर उसे राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया। दून अस्पताल में भी जांच पूरी नहीं हो सकी और बच्ची को वापस कोरोनेशन भेजना पड़ा। इस दौरान मासूम और स्वजन को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी। मामले का शासन ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों और चिकित्सकों से तलब कर कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने मेडिको लीगल पोर्टल को 24 घंटे क्रियान्वियत करने के भी निर्देश दिए हैं।

AdvertisementDiwali

जानकारी के अनुसार, एक किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मामला पटेलनगर थाने पहुंचने पर पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए उसे कोरोनेशन ले गई। रात करीब 11 बजे चिकित्सकों ने पीडियाट्रिक एनेस्थेटिस्ट की उपलब्धता न होने का हवाला देकर बच्ची को दून अस्पताल रेफर कर दिया। रात तकरीबन 12 बजे दून अस्पताल पहुंचने पर प्रारंभिक परीक्षण किया गया, लेकिन पूरी चिकित्सकीय जांच नहीं हो सकी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि स्वजन एनेस्थीसिया देकर की जाने वाली जांच के लिए तैयार नहीं थे। इसी कारण बच्ची को वापस कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया। इस पूरी प्रक्रिया में मासूम को सुबह करीब चार बजे तक अस्पतालों के चक्कर काटने पड़े।

AdvertisementDiwali 2

मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा शिक्षा निदेशक डा. आशुतोष सयाना ने राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल की प्राचार्य डा. गीता जैन, चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस बिष्ट और सभी उप चिकित्सा अधीक्षकों के साथ बैठक की। इसमें पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की गई। निदेशक ने चिकित्सकीय स्तर पर जिम्मेदारी निर्धारित कर लापरवाही बरतने वाले डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डा. आशुतोष सयाना, चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों को एक-दूसरे पर टाल देना गलत है। इस मामले में कालेज प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि जिसकी भी जिम्मेदारी है कार्रवाई की जाए। साथ ही मेडिको लीगल पोर्टल को 24 घंटे क्रियान्वियत करने के भी निर्देश दिए हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment