अल्मोड़ा में पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे छात्र संगठन
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 24, 2026 07:08
•
7 views
•
0 Comments
देशभर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा विरोध अब पहाड़ों तक पहुंच गया है। अल्मोड़ा में छात्र संगठनों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में गांधी पार्क में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। छात्रों ने सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। अल्मोड़ा के गांधी पार्क में छात्र संगठनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वर्ष 2014 से लेकर 2026 तक देश में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। छात्रों ने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में पूरी तरह विफल रही है।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को स्वयं इस्तीफा देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं होने के कारण देशभर में आंदोलन की स्थिति पैदा हुई है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार आंदोलनरत युवाओं की आवाज सुनने के बजाय उनका दमन कर रही है और विभिन्न स्थानों पर लाठीचार्ज जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। छात्र संगठनों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफा नहीं देते और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ग
ई।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!