अल्मोड़ा

कर्नाटक खोला में तिलपात्र, यज्ञ, हवन एवं भण्डारे के साथ हुआ श्री रामलीला महोत्सव 2024 का समापन

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 16, 2024 06:15 1 views 0 Comments
कर्नाटक खोला में तिलपात्र, यज्ञ, हवन एवं भण्डारे के साथ हुआ श्री रामलीला महोत्सव 2024 का समापन

श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला अल्मोडा में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव 2024 के समापन के अवसर पर दस दिवसीय रामलीला का तिल...

श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला अल्मोडा में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव 2024 के समापन के अवसर पर दस दिवसीय रामलीला का तिलपात्र व विशाल भंडारा मंदिर परिसर में आहूत किया गया । तिलपात्र रामलीला के पश्चात की एक आवश्यक प्रक्रिया है जिसमें पौराणिक किरदारों का अभिनय कर रहे कलाकार तिलपात्र के माध्यम से मृत आत्माओं की शान्ति एवं अभिनय के दौरान हुई किसी भी त्रुटि के लिये क्षमा याचना करते हैं ।

तिलपात्र के पश्चात यज्ञ एवं हवन का प्राविधान है जिससे लोक कल्याण एवं जनहित की मंगल कामना की जाती है ।
तद्पश्चात एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी श्रद्वालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।,यज्ञ,हवन, सुंदर काण्ड पाठ एवं भंडारे के साथ हुआ श्री रामलीला महोत्सव 2024 का विधिवत समापन हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के संस्थापक/संरक्षक पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक,सभी पदाधिकारी एवं बद्री प्रसाद कर्नाटक,तनोज कर्नाटक, बृजेश पाण्डे, महेश चंद्र कर्नाटक, कमलेश कर्नाटक, जगदीश चन्द्र तिवारी, हंसा दत्त कर्नाटक,दयाकृष्ण जोशी, अखिलेश थापा, कपिल मल्होत्रा, सन्तोष जोशी,दिनेश मठपाल, रजनीश कर्नाटक,कमल जोशी, देवेन्द्र गोस्वामी, हेम पाण्डे,अनिल जोशी,

आशु रौतेला, देवेन्द्र जनौटी, कपिल नयाल, ललित बिष्ट,अजय विष्ट, निखिल तिवारी, कौशल पाण्डे,दीपा कर्नाटक, ममता कपूर, भावना मल्होत्रा, सीमा कर्नाटक, कविता पाण्डे, आशा मेहता, कंचन पाण्डे, रेखा जोशी, सुनीता बगडवाल, पूजा बगडवाल आदि सहित सभी कार्यकर्ता , कलाकार एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment