अल्मोड़ा

Almora Breking : कलेक्ट्रेट के समीप पानी के खुले टैंक में डूबा नौ वर्षीय बच्चा, मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 09, 2024 05:27 1 views 0 Comments
Almora Breking : कलेक्ट्रेट के समीप पानी के खुले टैंक में डूबा नौ वर्षीय बच्चा, मौत

अल्मोड़ा जिले के कलेक्ट्रेट के समीप पानी के टैंक में एक बच्चा डूब गया। जिसमें बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है की बच्चा कार्तिक बिष्ट पुत्र हरीश ब...

अल्मोड़ा जिले के कलेक्ट्रेट के समीप पानी के टैंक में एक बच्चा डूब गया। जिसमें बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है की बच्चा कार्तिक बिष्ट पुत्र हरीश बिष्ट तलारबाडी का रहने वाला है और  लामा सिंह प्राइमरी स्कूल तलारबाडी में कक्षा 4 का विद्यार्थी है,

मिली जानकारी के अनुसार बाड़ेगांव निवासी 09 वर्षीय मासूम ऋतिक बिष्ट देर शाम घर से लापता था। वहीं बच्चें के परिजन पास ही के एक गांव में मजदूरी करने गए थे। शाम को बच्चें के नहीं मिलने पर उसकी काफी तलाश की गई। जिसके बाद ग्रामीणों को कलेक्ट्रेट के पास पानी के खुले टैंक में बच्चे का शव मिला। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment