आज से हल्द्वानी में रूट डायवर्जन, ईद पर नैनीताल में बाइकों की नो एंट्री
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 05, 2025 16:23
•
1 views
•
0 Comments
पर्यटन सीजन, वीकेंड व ईद पर्व को देखते हुए पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। नैनीताल व भीमताल में बाहरी राज्यों के दो पहिया वाहन को न...
पर्यटन सीजन, वीकेंड व ईद पर्व को देखते हुए पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। नैनीताल व भीमताल में बाहरी राज्यों के दो पहिया वाहन को नो एंट्री रहेगी। काठगोदाम में चेकिंग के दौरान वाहनों को रोक दिया जाएगा।सीमाओं पर चेकिंग बढ़ाई जा चुकी है। डायवर्जन प्लान छह जून से आठ जून तक सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस तिथि में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों का दबाव कम होने की स्थिति में भारी वाहनों को एंट्री मिल सकती है।
- बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन तीनपानी फ्लाई ओवर से गौलापार रोड होकर नारीमन तिराहा होकर जाएंगे।
- रुद्रपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड) से लालकुंआ होते हुए तीनपानी फ्लाई ओवर से नरीमन तिराहा को जाएंगे।
- रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से मंगोली होते हुए जाएंगे।
- पर्वतीय क्षेत्र से शहर में आने वाले भारी वाहनों को समय सुबह सात बजे से 10 बजे तक सीमा पर रोका जाएगा।
- काठगोदाम में यातायात का दबाव बढ़ने पर शाम तीन बजे से नैनीताल व भवाली से मैदानी को जाने वाले पर्यटक वाहन नंबर एक बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होकर कालाढूंगी को जाएंगे।
- पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाली रोडवेज व केमू बसें व टैक्सी वाहन अपने निर्धारित रूट से आएंगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!