मसूरी में रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने की आत्महत्या, चबूतरे पर लगे सरिये से फंदे पर लटका मिला शव
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 08, 2026 16:05
•
12 views
•
0 Comments
मसूरी में आज सेना के रिटायर्ड अधिकारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव कंपनी गार्डन स्थित किराए के मकान में चबूतरे पर लगे सरिये से फंदे पर लटका मिला। जानकारी के अनुसार, भारत सिंह रावत पुत्र शेर सिंह रावत ने पुलिस को सूचना दी कि उनके साले नवांग त्सेरिंग(41) पुत्र लोबसांग निवासी कंपनी गार्डन ने मकान के बाहर फांसी लगा ली है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति चबूतरे पर लगे सरिये से फांसी लगाकर लटका हुआ था। परिजनों की सहायता से उसे नीचे उतारकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल हॉस्पिटल मसूरी भेजा गया। परिजनों से जानकारी करने पर पता लगा कि मृतक यहां जगपाल गुसाई के मकान में किराए पर रहता था। व तीन वर्ष पूर्व सेना (टूटू आर्मी) से सेवानिवृत्त होकर आया था। मृतक के भाई तेनजिंग रेबियल ने बताया कि मृतक नशे का आदी था व पूर्व में भी उसके द्वारा दो बार आत्महत्या का प्रयास किया गया था।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!