कोटद्वार में बारिश का कहर, मकान पर गिरे मलबे में दबे चार लोग, बचाव दल रेस्क्यू में जुटा
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 18, 2026 14:27
•
14 views
•
0 Comments
कोटद्वार में लगातार बारिश के बीच पौड़ी जिले के सतपुली तहसील क्षेत्र में बड़ा हादसा सामने आया है। ग्राम महर गांव में आज सुबह एक मकान के ऊपर भारी मात्रा में मलबा गिर गया। मलबे की चपेट में आने से मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान में रहने वाले चार लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन और SDRF को सूचना दी गई।
चार लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना के बाद सतपुली और लैंसडौन से SDRF की टीमें तथा प्रशासनिक अमला घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। राहत और बचाव अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मकान में एक मैक्स वाहन चालक अपने परिवार के साथ रहता था। फिलहाल मलबे में दबे लोगों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की गई है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!