पौड़ी गढ़वाल

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बदरीनाथ हाईवे पर दूसरे वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 02, 2026 15:59 • 11 views • 0 Comments
देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बदरीनाथ हाईवे पर दूसरे वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी सोमवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे विधायक के वाहन को उफल्डा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में विधायक विनोद कंडारी बाल-बाल बच गए।

AdvertisementDiwali

जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी अपने वाहन से श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बदरीनाथ हाईवे पर उफल्डा के पास सामने से आ रहे एक वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं। वह सुरक्षित हैं।

AdvertisementDiwali 2
सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment