पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार के ईडा मल्ला गांव में गुलदार पिंजरे में कैद, खेत में काम करने के दौरान महिला पर किया था हमला

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 24, 2026 11:13 • 167 views • 0 Comments
कोटद्वार के ईडा मल्ला गांव में गुलदार पिंजरे में कैद, खेत में काम करने के दौरान महिला पर किया था हमला

कोटद्वार के एकेश्वर ब्लॉक के ईडा मल्ला गांव में शुक्रवार सुबह खेत में काम करते समय महिला लीला देवी (55) पत्नी बलदेव सिंह गुलदार ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इसके बाद हरकत में आए गढ़वाल वन प्रभाग की ओर से घटनास्थल के पास पिंजरा लगा दिया था।

शनिवार तड़के एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। जिसे रेंज मुख्यालय ले जाया गया है। वहां मेडिकल के बाद वन विभाग की ओर से इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। गुलदार के पकड़े जाने से ग्राम वासियों ने राहत की सांस ली।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment