पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी गढ़वाल में बड़ा सड़क हादसा,रिखणीखाल में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत, 4 घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 29, 2026 07:31 • 4 views • 0 Comments
पौड़ी गढ़वाल में बड़ा सड़क हादसा,रिखणीखाल में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत, 4 घायल

पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के किलवाड़ी के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत होने की प्रारंभिक सूचना है। मृतकों में अधिकांश महिलाएं बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार महिलाएं स्वयं सहायता समूह में पंजीकरण कराने के लिए जा रही थीं। हादसे में 3 से 4 लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली है।

AdvertisementDiwali

बताया जा रहा है कि वाहन बोलेरो है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य के साथ मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मृतकों और घायलों की संख्या तथा वाहन के प्रकार की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। हादसे में जान गंवाने वालों को विनम्र श्रद्धांजलि और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

AdvertisementDiwali 2
सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment