श्रीनगर गढ़वाल में पैरामेडिकल छात्रा ने मम्मी-पापा को फोन कर झील में कूदी, छात्रा का अब तक सुराग नहीं
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 20, 2026 11:25
•
13 views
•
0 Comments
टिहरी जिले के कीर्तिनगर कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा ने जीवीके झील में छलांग लगा दी। युवती के झील में कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से झील में काफी देर तक खोजबीन की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि गुरुवार शाम को सुपाणा के पास जीवीके झील में एक युवती के कूदने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती ने घर पर फोन कर आत्महत्या करने की बात कही थी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत चौरास चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। इसमें युवती झील में छलांग लगाते हुए दिखाई दे रही है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका बैग भी बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस ने झील में सर्च अभियान तेज कर दिया। युवती की पहचान पल्लवी कठैत (20) पुत्री महिपाल सिंह कठैत निवासी श्रीकोट गंगानाली, श्रीनगर गढ़वाल के रूप में हुई है। वह मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में पैरामेडिकल प्रथम वर्ष की छात्रा थी। कोतवाली प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में युवती के लंबे समय से मानसिक परेशानी और एंग्जायटी डिसऑर्डर से जूझने की जानकारी मिली है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। युवती की तलाश के लिए झील में खोजबीन जारी है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

