पौड़ी गढ़वाल

टिहरी के चंबा-मसूरी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन की टक्कर में वन दरोगा की मौत, कार चालक फरार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 08, 2026 08:09 • 5 views • 0 Comments
टिहरी के चंबा-मसूरी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन की टक्कर में वन दरोगा की मौत, कार चालक फरार

चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर कार और दोपहिया वाहन की टक्कर में वन दरोगा की दर्दनाक मौत हो गई। कार सवार वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक वन दरोगा के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्रनगर वन प्रभाग की सालाना रेंज में कार्यरत वन दरोगा प्यार चंद रमोला (48) निवासी सौड़ गांव चंबा शाम करीब चार बजे सकलाना से दोपहिया वाहन से अपने गांव आ रहे थे।

AdvertisementDiwali

धनोल्टी के समीप चंबा की तरफ से जा रही एक कार को पास देते समय दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। चंबा थाना अध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि घायल वन दरोगा को उपचार के लिए चंबा स्थित चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक वन दरोगा के बेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।  

AdvertisementDiwali 2
सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment